• 03/01/2024

दुनिया में सबसे पावरफुल है UAE का पासपोर्ट, भारत और पाकिस्तान का ये है हाल, जानें कितने देशों की कर सकते हैं यात्रा

दुनिया में सबसे पावरफुल है UAE का पासपोर्ट, भारत और पाकिस्तान का ये है हाल, जानें कितने देशों की कर सकते हैं यात्रा
Spread the love

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का पासपोर्ट एक बार फिर दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बन गया है। वैश्विक नागरिकता वित्तीय सलाहकार फर्म आर्टन कैपिटल (Arton Capital) ने ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स (Global Passport Index) जारी कर दिया है। इस इंडेक्स में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पासपोर्ट को ‘Highest Mobility Score’ हासिल करने पर पहला स्थान दिया गया है। UAE के पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 180 है।

यूएई के पासपोर्ट धारक (UAE Passport) बिना पूर्व वीजा के 180 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वे वीजा ऑन अराइवल (visa on arrival) वाले 50 देशों में जा सकते हैं। यूएई का पासपोर्ट इतना शक्तिशाली है कि धारक 123 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर से ‘औकात’ पूछने वाले कलेक्टर पर बड़ा एक्शन, CM की अधिकारियों को दो टूक- ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं

इस इंडेक्स में दूसरे स्थान पर जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली और नीदरलैंड सहित कई देश हैं। इनका Mobility Score 178 है। इन देशों के पासपोर्ट धारक 178 देशों में यात्रा कर सकते हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, स्वीडन, फिनलैंड और लक्जमबर्ग हैं, इनका मोबिलिटि स्कोर 177 है।

भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग

Arton Capital Passport Index में भारत के पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग 66 है। भारतीय पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 77 है। भारत के पासपोर्ट धारक 77 देशों की यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही 24 देशों में वीजा फ्री एंट्री भी कर सकते हैं।

पाकिस्तान का पासपोर्ट कितना शक्तिशाली?

वहीं पाकिस्तान की रैंकिंग सबसे नीचे वाले देशों में हैं। पाकिस्तानी पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 47 है। यह दुनिया का पांचवा सबसे कम शक्तिशाली ट्रैवल डॉक्यूमेंट है। पाकिस्तान के पासपोर्ट धारकों को 11 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: CM की कलेक्टर-एसपी को दो टूक, अगर कानून व्यस्था बिगड़ी तो…

Related post

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत… आरोपी पति फरार

CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चरित्र शंका में…
CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, इलाके में मची सनसनी

CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश,…

Spread the loveकटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना…