• 06/01/2024

BJP विधायक ने बेटे को भिजवाया जेल, खुद थाना लेकर पहुंचे, ये है मामला

BJP विधायक ने बेटे को भिजवाया जेल, खुद थाना लेकर पहुंचे, ये है मामला
Spread the love

मध्य प्रदेश में BJP के एक विधायक ने अपने बिगड़ैल बेटे को हवालात भेज दिया। विधायक खुद अपने बेटे को लेकर थाना पहुंचे थे। विधायक के इस कदम की चर्चा अब देश भर में हो रही है। विधायक के इस कदम को लोग जन प्रतिनिधियों औऱ रसूखदार लोगों के लिए एक मिसाल बता रहे हैं।

ग्वालियर जिले की पिछोर विधानसभा सीट से BJP की टिकट पर निर्वाचित प्रीतम लोधी अपने बिगड़ैल बेटे दिनेश लोधी की हरकतों और आए दिन की शिकायतों से काफी परेशान थे। वे अपने बेटे को लेकर थाना पहुंच गए। उन्होंने टीआई और एसपी से अपने बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

बेटे को हवालात पहुंचाने के बाद BJP विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपराधी का कोई रिश्ता नहीं होता, अपराधी की कोई जाति नहीं होती, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। उन्होंने कहा कि मेरे लड़के ने अपराध किया है इसलिए मैंने खुद उसे पुलिस के हवाले किया है।

विधायक ने आगे कहा कि मैने एसपी साहब से खुद बात की है और कहा कि उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और कड़ी धाराएं लगाई जाए। मैं अपराध के विरोध में हूं और हमेशा रहूंगा।

ये है मामला

दरअसल विधायक प्रीतम लोधी का बेटा दिनेश लोधी नशा करके आए दिन हंगामा करता रहता है। दिनेश पर आए दिन लोगों को परेशान करने का आरोप भी लगता रहता है। हाल ही में उसने अपने विरोधी कुन्ना को जान से मारने की कोशिश की। इसके साथ ही घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी को अपनी चौपहिया वाहन से रौंद दिया था। इस घटना में कुछ बच्चों को भी चोट आई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

सोशल मीडिया पर भी कर चुके हैं विरोध 

आपको बता दें प्रीतम लोधी अपने बिगड़ैल बेटे की इन हरकतों का कई बार उसका विरोध कर चुके हैं। कुछ महीने परेशान होकर पहले सोशल मीडिया पर भी उन्होंने परेशान होकर सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने एलान किया था कि दिनेश से मेरा कोई लेना-देना नहीं है और इससे किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें। यदि मेरे नाम पर कोई लेन-देन करता है तो वो स्वयंं उसका जिम्मेदार होगा।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी विधायक ने पुलिसे कर्मी को मारा थप्पड़, मंच पर मौजूद थे डिप्टी सीएम भी

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…