• 06/01/2024

पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ सकती है मुश्किलें, ED की चार्जशीट में आया नाम

पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ सकती है मुश्किलें, ED की चार्जशीट में आया नाम
Spread the love

ऑनलाइन सट्टेबाजी एप महादेव मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर की विशेष कोर्ट में पूरक चालान प्रस्तुत किया है। इस पूरक चालान में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम है। जिसके बाद पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ सकती है। मामले की जांंच कर रही एजेंसी ईडी पूर्व मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

ईडी ने जो सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। उसमें 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिसमें शुभम सोनी, अमित कुमार अग्रवाल रोहित गुलासटी, असीम दास, भीम सिंह का नाम शामिल है।

चार्जशीट में कहा गया है कि असीम दास ने जांच एजेंसी को बताया कि ये पैसा हाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लिए भेजे गए थे। चार्जशीट के मुताबिक असीम दास का कहना है कि महादेव सट्टेबाजी एप के प्रमोटर्स की तरफ से भूपेश बघेल को कुल 508 करोड़ रुपये दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें: BJP विधायक ने बेटे को भिजवाया जेल, खुद थाना लेकर पहुंचे, ये है मामला

इससे पहले असीम दास ने 12 दिसंबर को बयान दिया था और अपने पुराने बयान को गलत बताया था। उसने कहा था कि 3 नवंबर को उसने भूपेश बघेल के खिलाफ जो दावा किया था वह गलत था। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में आकर उसने ऐसा किया था। उसके बाद एक बार फिर असीम दास अपने बयान से पलट गया है और पहले दिए गए बयान को सही बताया है। जिसमें उसने कहा था कि महादेव एप के प्रमोटर्स ने चुनावी खर्च के लिए एक राजनेता बघेल को पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये दिए थे।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी विधायक ने पुलिसे कर्मी को मारा थप्पड़, मंच पर मौजूद थे डिप्टी सीएम भी

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…