• 15/07/2022

संसद में धरना सहित कई कार्यों पर रोक, जुमलाजीवी, भ्रष्ट, तानाशाह सहित ये शब्द माने जाएंगे असंसदीय भाषा

संसद में धरना सहित कई कार्यों पर रोक, जुमलाजीवी, भ्रष्ट, तानाशाह सहित ये शब्द माने जाएंगे असंसदीय भाषा
Spread the love

द तथ्य डेस्क । देश में अब संसद भवन का उपयोग धरना-प्रदर्शन, हड़ताल, अनशन या धार्मिक समारोहों के लिये नहीं किया जा सकता। राज्यसभा सचिवालय ने अपने बुलेटिन में यह स्पष्ट कर दिया है। इसके ठीक पहले कल ही लोकसभा सचिवालय ने संसद में कहए जाने वाले कुछ शब्दों का संकलन जारी कर इसे प्रतिबंधित किया था। इसे लेकर विपक्ष सरकार को जमकर कोस रही है।

मानसून सत्र के ठीक पहले राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने एक बुलेटिन में इस संबंध में सदस्यों से सहयोग करने का अनुरोध करते हुए कहा है सदस्य संसद भवन परिसर का इस्तेमाल धरना, प्रदर्शन, हड़ताल, अनशन या धार्मिक समारोहों के लिए नहीं कर सकते। इस पर कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है-विषगुरू का ताजा प्रहार…धरना मना है। उन्होंने इसके साथ 14 जुलाई का बुलेटिन भी साझा किया। एक दिन पहले ही, संसद में बहस आदि के दौरान सदस्यों द्वारा बोले जाने वाले कुछ शब्दों को असंसदीय शब्दों की श्रेणी में रखे जाने के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरते हुए कहा था कि सरकार की सच्चाई दिखाने के लिए विपक्ष द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी शब्द अब असंसदीय माने जाएंगे।

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्पष्ट किया था कि संसदीय कार्यवाही के दौरान किसी शब्द के प्रयोग को प्रतिबंधित नहीं किया गया है बल्कि उन्हें संदर्भ के आधार पर कार्यवाही से हटाया जाता है तथा सभी सदस्य सदन की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए अपने विचार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं। लोकसभा सचिवालय ने ‘ असंसदीय शब्द 2021 के तौर एक नया संकलन तैयार किया है इसमें जुमलाजीवी, बाल बुद्धि सांसद, शकुनी, जयचंद, लॉलीपॉप, चाण्डाल चौकड़ी, गुल खिलाए, तानाशाह, भ्रष्ट, ड्रामा, अक्षम, पिट्ठू जैसे शब्द शामिल हैं। इन शब्दों का इस्तेमाल अब कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं कर सकेगा, यदि ऐसा होता है तो इसे असंसदीय भाषा माना जाएगा।

इसे भी पढ़ें-इस वजह से द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुनाव जीतना तय…

इसे भी पढ़ें-जासूसी मामला : पाकिस्तानी जासूस के खुलासे पर घिरे पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस, बीजेपी ने हमला किया तेज, कहा- जनता को जवाब दें

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
महिला सुरक्षा को लेकर बोले प्रधानमंत्री मोदी- ‘कानून सख्त है…जितनी तेजी से फैसला आएगा, महिलाओं में बढ़ेगा विश्वास’

महिला सुरक्षा को लेकर बोले प्रधानमंत्री मोदी- ‘कानून सख्त…

Spread the loveजिला अदालतों की नेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सुरक्षा के मसले पर अपना नजरिया पेश किया।…
पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…