• 15/07/2022

श्रीलंका में इस तारीख को होगा राष्ट्रपति का चुनाव, फिलहाल विक्रमसिंघे बनें कार्यकारी राष्ट्रपति

श्रीलंका में इस तारीख को होगा राष्ट्रपति का चुनाव, फिलहाल विक्रमसिंघे बनें कार्यकारी राष्ट्रपति
Spread the love

द तथ्य डेस्क। श्रीलंका में मची अफरातफरी और गंभीर आर्थिक, राजनीतिक संकट के बीच जहां गोटबाया के इस्तीफे के बाद जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है तो वहीं पीएम रनिल विक्रमसिंघे केा कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया गया है। श्रीलंका को आने वाले एक सप्ताह के भीतर नया राष्ट्रपति मिल जाएगा, इसके लिए 22 जुलाई को चुनाव होगा।
श्रीलंका में चल रहे सियासी भूचाल को अब विराम मिलता नजर आ रहा है। श्रीलंकाई संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने देश की जनता को बताया कि गोटबाया राजपक्षे ने कानूनी तरीके से राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। देश के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे को फिलहाल कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया गया है। देश में 22 जुलाई को राष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा और फिर देश को अपना नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।

इस दौरान प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने कार्यकारी राष्ट्रपति के तौर पर काम संभाल लिया है। श्रीलंका के चीफ जस्टिस जयंत जयसूर्या ने उन्हें शपथ दिलाई है। इधर स्पीकर अभयवर्धने ने बताया कि अब ससंद की बैठक शनिवार को होगी। उन्होंने देश की जनता से अपील की है कि वे सांसदों के लिए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें, ताकि वे राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया में भाग ले सकें।


इधर, श्रीलंका से भागकर मालदीव पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अब सिंगापुर पहुंच गए हैं। सऊदी एयरलाइंस का एक विमान गुरुवार शाम उन्हें लेकर सिंगापुर के चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। उनके साथ उनकी पत्नी और दो बॉडीगार्ड भी थे। गोटबाया एयरपोर्ट पर पत्नी संग शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। उधर, सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने कहा, गोटबाया राजपक्षे निजी यात्रा पर आए हैं। उन्होंने न शरण मांगी है, न उन्हें शरण दी गई है।

इसे भी पढ़ें-जासूसी मामला : पाकिस्तानी जासूस के खुलासे पर घिरे पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस, बीजेपी ने हमला किया तेज, कहा- जनता को जवाब दें

इसे भी पढ़ें-भारत में मंकीपॉक्स की एंट्री, इस राज्य में मिला पहला केस, संपर्क में आए लोगों में भी फैलने का खतरा

Related post

ये बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, मतदान मे मिले 134 वोट

ये बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, मतदान मे मिले…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। श्रीलंका में जारी संकट के बीच देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हो गया है।…
संकटमोचन बना भारत, ऐसे कर रहा श्रीलंका की मदद

संकटमोचन बना भारत, ऐसे कर रहा श्रीलंका की मदद

Spread the loveद तथ्य डेस्क। आर्थिक संकट से बुरी तरह से घिरे पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद करने के लिए भारत…
श्रीलंका की दो बेटियों का दर्द खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय ने ऐसे किया दूर कि चेहरे पर आ गई मुस्कान

श्रीलंका की दो बेटियों का दर्द खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकटों के साथ अब राजनीतिक हालातों से जूझ रहा है। उसका असर वहां रह…