• 25/01/2024

Big Breaking: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री BJP में शामिल

Big Breaking: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री BJP में शामिल
Spread the love

कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले एक पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे, अब उन्होंने घर वापसी कर ली है। उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी है, उसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

शेट्टार को कर्नाटक में दबदबे वाली लिंगायत समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में आज उन्होंने दिल्ली में दोबारा बीजेपी में शामिल हो गए।

पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर शेट्टार ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें हुबली धारवाड़ सेंट्रल से टिकट दिया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें बीजेपी के महेश तेंगिनाकाई ने 34,289 वोटों से हरा दिया था।

कौन हैं जगदीश शेट्टार

जगदीश शेट्टार ने 80 के दशक में अपने राजनीति के सफर की शुरुआत की थी। साल 2012 से 2013 के बीच तकरीबन 10 महीने तक वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे। वे 6 बार विधायक भी चुने गए। कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। साल 2008 में बीजेपी की सरकार में वे विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

Related post

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति, 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, देखें लिस्ट..!!

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ पैमाने पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के 61 सब…
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा, पंडवानी गायिका तीजन बाई के नाम पर दिया जाएगा राज्यस्तरीय पुरस्कार….

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा, पंडवानी गायिका…

Spread the loveरायपुर। पंडवानी की महान गायिका स्वर्गीय तीजन बाई को श्रद्धांजलि देने के लिए रायपुर में आयोजित सांगीतिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय…

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन पर त्वरित कार्रवाई…