• 25/01/2024

ACB छापे में अफसर के घर पर मिला खजाना, नोट गिनते-गिनते हांफ गई मशीनें, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद, अब लॉकर उगलेंगे राज

ACB छापे में अफसर के घर पर मिला खजाना, नोट गिनते-गिनते हांफ गई मशीनें, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद, अब लॉकर उगलेंगे राज
Spread the love

तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के एक सरकारी अधिकारी के ठिकानो पर दबिश देकर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का काला धन बरामद किया।

एसीबी (ACB) की टीम ने बुधवार को तेलंगाना राज्य रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (TSRERA) के सचिव और मेट्रो रेल में योजना अधिकारी एस. बालकृष्ण के घर, कार्यालयों और उनेके रिश्तेदारों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इस कार्रवाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई। छापे में अब तक तकरीबन 40 लाख रुपये नगद, 2 किलो सोना, चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज, 60 महंगी कलाई घड़ियां, 14 मोबाइल फोन और 10 लैपटॉप जब्त किए गए हैं।

बैंक लॉकर उगलेंगे और राज

एसीबी की टीम अब अफसर बालकृष्ण के बैंक लॉकरों को भी खंगालेगी। माना जा रहा है कि लॉकरों से बड़े पैमाने पर नगदी, हीरे-जवाहरात के अलावा संपत्तियों के दस्तावेज भी मिल सकते हैं। एसीबी की टीम ने चार बैंकों में लॉकरों का पता लगाया है।

नोट गिनने की मशीनें मिली

अफसर किस तरह भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था, ये इसी से समझा जा सकता है उसके घर से एसीबी को नोट गिनने की मशीनें मिली है। एसीबी की टीम की अभी भी सर्चिंग जारी है। जिसमें और भी संपत्तियों का पता चलने की संभावना जताई जा रही है।

कौन है काले धन का कुबेर बालकृष्ण

एस बालकृष्ण तेलंगाना राज्य रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (टीएसआरईआरए) का सचिव और मेट्रो रेल में योजना अधिकारी हैं। इससे पहले वे हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) में टाउन प्लानिंग के डायरेक्टर के पद पर भी भी काम कर चुके हैं।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…