• 26/01/2024

नीतीश का NDA में जाना तय! बीजेपी के साथ नई सरकार का फार्मूला भी तय, इस दिन होगा शपथ ग्रहण

नीतीश का NDA में जाना तय! बीजेपी के साथ नई सरकार का फार्मूला भी तय, इस दिन होगा शपथ ग्रहण
Spread the love

बिहार की सियासी फिजा गरमाई हुई है। आरजेडी से तनातनी के बीच नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए गठबंधन में शामिल होने जा रहे हैं, ऐसी खबरे सियासी गलियारों से उठ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार एनडीए के साथ सरकार जल्दी ही सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके लिए फार्मूला भी तय हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अपने पहले के रुख में नरमी लाते हुए नीतीश को राज्य की कमान देने पर राजी हो गई है। सूबे में पुराने फार्मूले के तहत ही नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होंगे, वहीं बीजेपी से दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक नीतीश कुमार 28 जनवरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रुप में फिर से शपथ ले सकते हैं।

लोकसभा के साथ होंगे विधानसभा के चुनाव

इन सबके बीच एक खबर यह भी आ रही है कि आरजेडी से नाराज चल रहे नीतीश कुमार राज्यपाल से जल्दी मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात में नीतीश विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं। जिसके बाद लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी कराए जा सकते हैं।

बिहार के बीजेपी नेता बदले सुर के साथ नीतीश कुमार को गले लगाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। सुशील मोदी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि दरवाजे वक्त के हिसाब से खुल सकते हैं। दरवाजा बंद होता है तो खुलता भी है।

नड्डा ने टाला दौरा

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर कमान अपने हाथ में ले लिए हैं। देर रात उनकी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात हुई। जिसके बाद नड्डा ने अपना केरल दौरा टाल दिया है।

Related post

Aaj ka Panchang 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 23 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj Ka Rashifal : आज 23 अगस्त को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 23 अगस्त को किन…

Spread the loveAaj ka Rashifal 23rd August 2026: आज का दिन अलग-अलग राशियों के लिए नई संभावनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों और आत्ममंथन के…
छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…