• 26/01/2024

ED Breaking: शराब और कोयला घोटाले में नई FIR, 2 पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों, पूर्व CS, IAS अधिकारियों सहित 100 से ज्यादा के खिलाफ एफआईआर

ED Breaking: शराब और कोयला घोटाले में नई FIR, 2 पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों, पूर्व CS, IAS अधिकारियों सहित 100 से ज्यादा के खिलाफ एफआईआर
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ में कोयला और शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर के एंटी करप्‍शन ब्‍यूरा (ACB) में एफआइआर दर्ज कराई है। ईडी की ओर से दर्ज केस में शराब घोटाले में 35 और कोयला घोटाले में 71 लोगों का नाम है। जिनके खिलाफ ईडी ने एफआइआर दर्ज कराया है उनमें पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व मुख्‍य सचिव, दो निलंबित आईएएस, रिटायर्ड आईएएस अफसर सहित कांग्रेस के कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

इनके खिलाफ दर्ज कराया केस

मिली जानकारी के मुताबिक कोयला घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्वनोई, सौम्‍या चौरसिया, सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी, विनोद तिवारी, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, शिशुपाल सोरी, बृहस्पत सिंह, विवेक ढाढ, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक यूडी मिंज, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी विजय भाटिया, चंद्रदेव राय समेत 71 आरोपियों का नाम शामिल है।

वहीं शराब घोटाले में अनवर ढेबर, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा, एक दर्जन से अधिक आबकारी अधिकारियों का नाम शामिल है।

Related post

Aaj Ka Rashifal : आज 23 अगस्त को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 23 अगस्त को किन…

Spread the loveAaj ka Rashifal 23rd August 2026: आज का दिन अलग-अलग राशियों के लिए नई संभावनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों और आत्ममंथन के…
छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…