• 28/01/2024

बिहार में मंत्री मंडल के नाम हुए तय, बीजेपी, जेडीयू और हम के साथ निर्दलीय लेंगे शपथ, देखिए नाम

बिहार में मंत्री मंडल के नाम हुए तय, बीजेपी, जेडीयू और हम के साथ निर्दलीय लेंगे शपथ, देखिए नाम
Spread the love

बिहार में अब एनडीए गठबंधन की सरकार होगी। इस सरकार में नीतीश कुमार ही फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके अलावा बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार के मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम भी तय हो गए हैं।

नीतीश कुमार के मंत्रीमंडल में 3 मंत्री जेडीयू, बीजेपी से 3, 1 मंत्री हम पार्टी से और 1 निर्दलीय को जगह मिलने जा रही है। मंत्री मंडल में जिन लोगों को शामिल किया जा रहा है उनमें बीजेपी से डॉ प्रेम कुमार, जेडीयू से विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र यादव, श्रवण कुमार, हम पार्टी से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह है।

आपको बता दें आज रविवार 28 जनवरी की शाम 5 बजे राजभवन में नीतीश कुमार और उनका मंत्री मंडल शपथ ग्रहण करेगा। शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल होंगे, वो दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो गए हैं।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…