• 30/01/2024

पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हाईकोर्ट का नोटिस, खतरे में विधायकी! ये है मामला

पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हाईकोर्ट का नोटिस, खतरे में विधायकी! ये है मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। भूपेश बघेल को यह नोटिस उनके भतीजे और बीजेपी नेता विजय बघेल की याचिका पर जारी किया गया है। विजय बघेल ने भूपेश बघेल पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने हाईकोर्ट से भूपेश बघेल का निर्वाचन शून्य करने की मांग की है। विजय बघेल की याचिका पर हाईकोर्ट के जस्टिस पीपी साहू की एकलपीठ ने सुनवाई की। अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

विजय बघेल इससे पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और चुनाव आयोग से भी भूपेश बघेल की शिकायत कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 नवंबर को चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद भूपेश बघेल ने 16 नवंबर को चुनाव प्रचार किया था। बीजेपी नेता ने आयोग को प्रमाण के तौर पर एक वीडियो भी दिया था।

आपको बता दें बीजेपी नेता और दुर्ग सांंसद विजय बघेल रिश्ते में भूपेश बघेल के भतीजे लगते हैं। बीजेपी की टिकट पर उन्होंने भूपेश बघेल के खिलाफ साल 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में इस चुनाव में भूपेश बघेल ने विजय बघेल को 19,723 वोटों से मात दी थी।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…