• 30/01/2024

IPS Promotion: छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन

IPS Promotion: छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन
Spread the love

छत्तीसगढ़ में आईपीएस (IPS) अफसरों के प्रमोशन को डीपीसी में मुहर लग गई। मंत्रालय में मंगलवार को चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक हुई। जिसमें आईपीएस अफसरों के प्रमोशन का निर्णय लिया गया।

आईपीएस अफसरों की सर्विस के हिसाब से उनका इस साल प्रमोशन होना था। इन अफसरों में 2006 बैच के 3, 2010 के 3 और 2011 बैच के 2 अफसर शामिल हैं। 2006 बैच के मयंंक श्रीवास्तव, बीएस ध्रुव और आरएन दास को डीआईजी से आईजी पद पर प्रमोशन हुआ है। वहीं 2010 बैच के गिरिजाशंकर जायसवाल, अभिषेक मीणा और सदानंद का डीआईजी, 2011 बैच के संंतोष सिंंह और इंदिरा कल्याण एलेसेला का सलेक्शन ग्रेड है। सलेक्शन ग्रेड मिलने से संतोष सिंंह और कल्याण एलेसेला का पदनाम बदलकर एसएसपी हो जाएगा।

मयंंक श्रीवास्तव डेपुटेशन पर जनसंंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं बीएस ध्रुव डीआईजी सीएएफ बस्तर और आरएन दास डीआईजी एसआईबी के पद पर हैं।

सदानंद कुमार रायगढ़ एसएसपी, अभिषेक मीणा राजनांंदगांव के एसएसपी हैं। वहींं संतोष सिंह बिलासपुर के और एलेसेला सूरजपुर के एसपी हैं।

Related post

Aaj Ka Panchang 14 July 2026: आज आषाढ़ अमावस्या पर स्नान-दान का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें

Aaj Ka Panchang 14 July 2026: आज आषाढ़ अमावस्या…

Spread the loveHindi Panchang, 14 July 2026: आज आषाढ़ अमावस्या और मंगलवार का संयोग बना है, इसलिए ये भौमवती अमावस्या कहलाएगी. इस…
Aaj ka Rashifal 14 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 14 July 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 14 July 2026 aries to pisces Horoscope, राशिफल 14 जुलाई: 14 जुलाई के दिन मंगलवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का…
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले…