• 30/01/2024

रिश्वतखोर डिप्टी लेबर कमिश्नर को 4 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

रिश्वतखोर डिप्टी लेबर कमिश्नर को 4 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई की विशेष न्यायालय ने पूर्व डिप्टीे लेबर कमिश्नर(सेंट्रल) प्रफुल्ल नायक को 4 साल की सजा सुनाई है। सीबीआई ने प्रफुल्ल नायक को साल 2016 में 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

मामला 7 अप्रैल 2016 का है। सीबीआई की टीम ने रायपुर के अवंति विहार स्थित केन्द्रीय लेबर कमिश्नर के दफ्तर में छापा मारकर डिप्टी कमिश्नर प्रफुल्ल नायक को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि भिलाई के लेबर कॉन्ट्रेक्टर कुंदन सिन्हा का लेबर लायसेंस के नवीनीकरण के लिए प्रफुल्ल नायक ने 30 हजार की रिश्वत मांगी थी। कुंदन सिन्हा ने तय की गई रकम में से 20 हजार रुपये दे भी दी।

इसके बावजूद डिप्टी लेबर कमिश्नर उस पर 10 हजार रुपये और देने का दबाव बना रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। जिसके बाद तयशुदा वक्त पर कुंंदन सिन्हा रिश्वत की रकम के साथ डिप्टी लेबर कमिश्नर के पास पहुंंचा। जैसे ही उसने 10 हजार रुपये दिए वैसे ही सीबीआई ने डिप्टी लेबर कमिश्नर को दबोच लिया।

सीबीआई की कार्रवाई से बचने के लिए प्रफुल्ल नायक सीबीआई से बैग छीनकर भागने का प्रयास भी किया था लेकिन वह पकड़ा गया।

Related post

CG Assembly : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

CG Assembly : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शून्यकाल के दौरान अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी…
CG Assembly : विधानसभा के प्रश्नकाल में उठा B.Ed./D.Ed. कोर्स नहीं होने का मुद्दा, विधायक लता उसेंडी ने उठाए सवाल

CG Assembly : विधानसभा के प्रश्नकाल में उठा B.Ed./D.Ed.…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रश्नकाल में कोंडागांव से भाजपा विधायक लता उसेंडी ने महेंद्र कर्मा…
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन नए डीसीपी की नियुक्ति, देखें लिस्ट

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन नए डीसीपी…

Spread the loveरायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत…