• 31/01/2024

जैकलीन फर्नांडिज सुकेश के साथ एन्जॉय करते रहीं, जानबूझकर ठगी में शामिल थीं, ED का कोर्ट में खुलासा

जैकलीन फर्नांडिज सुकेश के साथ एन्जॉय करते रहीं, जानबूझकर ठगी में शामिल थीं, ED का कोर्ट में खुलासा
Spread the love

महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर चल रहे 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली हाईकोर्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज पर सनसनीखेज आरोप लगाए। ईडी ने हाईकोर्ट में दावा किया कि सुकेश चंद्रशेखर द्वारा किए गए अपराध में जैकलीन फर्नांडिज जानबूझकर शामिल थी। उन्हें अपराध की सारी जानकारी थी।

दरअसल ने जैकलीन फर्नांडिज ने कोर्ट में एक एफिडेविट दिया था। इसके आधार पर उसने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उसके खिलाफ दर्ज केस को रद्द करने की मांंग की थी। कोर्ट ने इस पर ईडी से जवाब मांगा था। जिसके जवाब में ईडी वे फर्नांडिज को लेकर ये दावा किया है।

अब ईडी के जवाब पर जैकलीन के वकील ने अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट से समय मांगा है। अब इस मामले में कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

इसे भी पढ़ें: रिश्वतखोर डिप्टी लेबर कमिश्नर को 4 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

ईडी ने अदालत में कहा कि जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर से पैसों के लेन-देन से जुड़ी सच्चाई नहीं बताई। जब तक उनका सबूतों से सामना नहीं कराया गया तब उन्होंने कोई सच्चाई नहीं बताई। ईडी ने कहा, “जैकलीन आज तक सच्चाई छिपाती रही। यह भी सच है कि सुकेश चंद्रशेखर के गिरफ्तार होने के बाद जैकलीन ने अपने मोबाइल फोन से सारे डेटा डिलीट कर दिए ताकि सबूत हटाया जा सके। उन्होंने अपने साथियों से भी सबूत मिटवाए हैं। सबूत बिना किसी संदेह के यह बात साबित करते हैं कि वो अपराध में शामिल थी और इसे एन्जॉय कर रही थीं। यह साबित हो चुका है कि फर्नांडिस जानबूझ कर आरोपी चंद्रशेखर के साथ इस अपराध में शामिल थीं।”

ED ने कहा कि फर्नांडिज अपने बयानों में अपराध को यह कहकर छिपाने की कोशिश कर रही थी कि वो इस मामले में पीड़ित है। लेकिन जांच के दौरान वो ऐसा कोई भी सबूत पेश नहीं कर पाई, जिससे कि यह साबित होता कि चंद्रशेखर ने उन्हें पीड़ित किया है। वो चंद्रशेखर के आपराधिक कृत्यों से पूरी तरह से परिचित थीं और अपने लिए और अपने परिवार के लिए सदस्यों के लिए लगातार इसका मजा ले रही थींं।

जांच एजेंसी ने कहा कि शुरुआत में जैकलीन यह नहीं मान रही थी कि उन्होने सुकेश चंद्रशेखर से महंंगे गिफ्ट और मोटी रकम अपने परिवार के लिए भारत और विदेशों में ली। वो चंद्रशेखर के अपराध को जानती थी, इसके साथ-साथ वो यह भी जानती थीं कि लीना मारिया पॉल उसकी पत्नी हैं। उसके बावजूद उन्होंने चंद्रशेखऱ के साथ अपना रिश्ता आगे जारी रखा और उससे आर्थिक लाभ लेते रहीं।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर के लिए ये कंपनी दे रही मुफ्त फ्लाइट और बस की टिकट, पढ़े पूरी खबर 

Related post

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने…