• 31/01/2024

2.64 करोड़ कैश बरामद, आधी रात 3 संदिग्ध गिरफ्तार, इससे तार जुड़े होने की आशंका

2.64 करोड़ कैश बरामद, आधी रात 3 संदिग्ध गिरफ्तार, इससे तार जुड़े होने की आशंका
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों से 2 करोड़ 64 लाख रुपये बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 संदिग्ध को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

मामला दुर्ग जिले के भिलाई का है। पुलिस को सूचना मिली की सेक्टर 1 स्टेट बैंक के पास दो कारों में कुछ युवक खड़े हैं। उनके पास अवैध कारोबार से जुड़ी हुई बड़ी रकम मौजूद है। सूचना के बाद थाना भिलाई भट्ठी, एसीसीयू की टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस की टीमोंं ने घेराबंदी कर ब्रेजा कार और क्रेटा में सवार 3 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से 2 करोड़ 64 लाख रुपये नगद बरामद किया है। जिन तीन लोगों के पास से इतनी बड़े पैमाने पर रकम मिली है उनमें 57 वर्षीय गोविंद चंद्राकर, 28 वर्षीय विशाल कुमार साहू और 30 वर्षीय पंकज साहू शामिल है। बताया जा रहा है कि गोविंद चंंद्राकर पोल्ट्री फॉर्म कारोबारी है।

तीनों संदिग्धों से पुलिस बरामद रकम के बारे में पूछताछ कर रही है।  माना जा रहा है कि ये बरामद रकम ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक से संबंधित हो सकती है।

Related post

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा…

Spread the love00 माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार 00 माँ की महिमा पर साझा किया भावपूर्ण वीडियो…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध…

Spread the love00 सेवा संकल्प अभियान विशेष लेख : विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा अब केवल…
नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विस अध्यक्ष सिंह और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में होगा आयोजन

नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विस…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, आत्मीयता और पारंपरिक तिहारों की मिठास को सहेजने के उद्देश्य से नवा रायपुर में…