• 31/01/2024

Naxal Video: हमास के आतंकियों की तरह छत्तीसगढ़ में भी सुरंग बना रहे नक्सली, प्लानिंग देख हैरान रह जाएंगे

Naxal Video: हमास के आतंकियों की तरह छत्तीसगढ़ में भी सुरंग बना रहे नक्सली, प्लानिंग देख हैरान रह जाएंगे
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में जवानों को सर्चिंग के दौरान एक लंबी सुरंग मिली है। इस सुरंग को देखकर और नक्सलियों की प्लानिंंग देखकर सबका दिमाग चकरा गया। हमास के आतंकियों की तरह बनाई गई इस सुरंग का वीडियो दंतेवाड़ा पुलिस ने जारी किया है।

वीडियो में सुरंग काफी गहरी और लंबी नजर आ रही है। नक्सलियों ने सुरंग की डिजाइन ऐसी बनाई है कि उसे बीच-बीच में खुला रखा गया है, ताकि वे इससे बाहर निकलकर सुरक्षा बलों पर हमला कर सकें। इन्हें ढकने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। बाद में इस पर मिट्टी डाल दी जाती है, जिससे कि किसी को भी इसकी भनक न लग सके।

इसे भी पढ़ें: IT Raid: छत्तीसगढ़ में पूर्व मंंत्री, बिल्डर औऱ कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर का छापा, कई शहरों में चल रही कार्रवाई, मचा हड़कंप 

बताया जा रहा है कि पहली बार नक्सलियों ने इस तरह की सुरंंग का निर्माण किया है। इजराइल के एयर स्ट्राइक से बचने के लिए इस तरह की सुरंगें फिलिस्तीन के हमास आतंकी इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें छत्तीसगढ़ में भी नक्सली केन्द्र सरकार पर कई बार एयर स्ट्राइक करने का आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि ऐसी सुरंगे और कई जगह भी हो सकती है।

ये सुरंग दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा में सर्चिंग के दौरान जवानों की टीम ने ढूंढी है। इसका वीडियो देखकर नक्सल ऑपरेशन की कमान संभाल रहे अफसर भी नक्सलियों की तैयारियों और योजनाओं को देखकर चौंक गए हैं।

इसे भी पढ़ें: खाना देना भूले तो मालिक को ही नोच-नोचकर खाने लगा कुत्ता, कहीं आपके घर भी तो नहीं इस नस्ल का डॉग 

देखिए वीडियो

इसे भी पढ़ें:जैकलीन फर्नांडिज सुकेश के साथ एन्जॉय करते रहीं, जानबूझकर ठगी में शामिल रहीं, ED का कोर्ट में खुलासा

इसे भी पढ़ें: 2.64 करोड़ कैश बरामद, आधी रात 3 संदिग्ध गिरफ्तार, इससे तार जुड़े होने की आशंका 

Related post

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…
लोकसभा चुनाव से पहले दहलाने की साजिश नाकाम, एनकाउंटर में मारे गए 4 हार्डकोर नक्सली, 36 लाख रुपए था इनाम

लोकसभा चुनाव से पहले दहलाने की साजिश नाकाम, एनकाउंटर…

Spread the loveलोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर नक्सलियों और जवानों के…