• 11/02/2024

जेलों में बंद महिला बंदी हो रही गर्भवती, 196 बच्चों का हुआ जन्म, सुप्रीम कोर्ट ने मांंगी रिपोर्ट

जेलों में बंद महिला बंदी हो रही गर्भवती, 196 बच्चों का हुआ जन्म, सुप्रीम कोर्ट ने मांंगी रिपोर्ट
Spread the love

पश्चिम बंगाल की जेलों में बंद महिला कैदियों के गर्भवती होने के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान में लिया है। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस संजय कुमार की खंडपीठ ने एमिकस क्यूरी से जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

पिछले दिनों भी जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानुल्लाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में आखिरी सुनवाई की थी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने के मुद्दे की जांच करेगा क्योंकि हाल ही में यह बात सामने आई थी कि पश्चिम बंगाल की विभिन्न जेलों में लगभग 196 बच्चे पैदा हुए हैं।

एमिकस क्यूरी ने गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टीएस शिवगणनम और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ के सामने दो नोट रखे थे। पहले नोट के तीसरे पैरा को पढ़ते हुए एमिकस क्यूरी ने कहा था, “मीलॉर्ड, यह जानकर हैरानी होगी कि हिरासत में रहने के दौरान महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं। इसके बाद जेलों में बच्चे भी पैदा हो रहे हैं। वर्तमान में 196 बच्चे पश्चिम बंगाल की विभिन्न जेलों में रह रहे हैं।”

एमिकस क्यूरी ने इस मामले में चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली खंडपीठ से गुजारिश की थी कि सुधार गृहों में तैनात पुरुष कर्मचारियों का महिला कैदियों के बाड़ों के अंदर प्रवेश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

Related post

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशन का होगा शुभारंभ

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित सरोना एवं…

Spread the love0-रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव…
नक्सलियों की साजिश नाकाम, हथियार, IED और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

नक्सलियों की साजिश नाकाम, हथियार, IED और भारी मात्रा…

Spread the loveकांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा…
विधानसभा में उर्वरक वितरण पर गरमाई बहस, कांग्रेस ने उठाए सवाल, मंत्री ने जांच से किया इनकार

विधानसभा में उर्वरक वितरण पर गरमाई बहस, कांग्रेस ने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश में उर्वरकों के वितरण का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा। कांग्रेस…