• 15/02/2024

Breaking: शराब घोटाले के एक और आरोपी को जमानत, निलंबित अफसर एपी त्रिपाठी को हाईकोर्ट से मिली बेल

Breaking: शराब घोटाले के एक और आरोपी को जमानत, निलंबित अफसर एपी त्रिपाठी को हाईकोर्ट से मिली बेल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले के एक और आरोपी को जमानत मिल गई है। शराब घोटाले के आरोप में ईडी द्वारा गिरफ्तार CSMCL के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को बिलासपुर हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है।

त्रिपाठी से पहले घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित और त्रिलोक ढिल्लन को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके आधार पर एपी त्रिपाठी ने बिलासपुर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

आपको बता दें एपी त्रिपाठी भारतीय टेलीकॉम सर्विस के अधिकारी हैं। प्रतिनियुक्ति पर तत्कालीन भूपेश सरकार ने उन्हें CSMCL के एमडी के पद की जिम्मेदारी दी थी। ईडी पिछले साल शराब घोटाले की जांच के दौरान त्रिपाठी को 12 मई 2023 को मुंबई से गिरफ्तार किया था। जिसक बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया था।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…