• 16/02/2024

Big Breaking: कांग्रेस के सभी बैंक खाते फ्रीज, लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा झटका, खड़गे बोले- लोकतंत्र पर गहरा हमला

Big Breaking: कांग्रेस के सभी बैंक खाते फ्रीज, लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा झटका, खड़गे बोले- लोकतंत्र पर गहरा हमला
Spread the love

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़ सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन का दावा है कि पार्टी के पास कर्मचारियों को वेतन देने और बिल पटाने के भी पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।  एक-दो हफ्ते में चुनाव की घोषणा होनी है, ऐसे में ऐसा करना तानाशाही है।

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “हमें कल जानकारी मिली है कि बैंक हमारे द्वारा जारी किए जा रहे चेक को कैश करने या खाते में जमा करने से इनकार कर रही है। इसके बाद जब हमने जांच की तो पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट भी जब्त कर लिए गए हैं।”

210 करोड़ की रिकवरी मांगी

उन्होंने कहा, “इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले विपक्ष के बैंक खाते फ्रीज करना लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।”

अजय माकन ने कहा कि फिलहाल हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। सब कुछ प्रभावित होगा। इससे केवल न्याय यात्रा ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।

भारतीय लोकतंत्र पर हमला- खड़गे

उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का अकाउंट फ्रीज करना भारतीय लोकतंत्र पर गहरा हमला है। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सत्ता के नशे में मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए हैं। यह भारत के लोकतंत्र पर गहरा हमला है!”

Related post

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…
छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और माइनिंग में ₹13,800 करोड़ से ज्यादा के MoU

छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त. छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने के संकेत हैं. राजधानी रायपुर में आयोजित पांचवें दो…