• 16/02/2024

11 जिंदा जले: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 की मौत, 4 घायल

11 जिंदा जले: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 की मौत, 4 घायल
Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली में की पेंट फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है।  वहीं इस हादसे में एक पुलिस कॉन्सटेबल सहित 4 लोग झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद पहुंची दमकल की  गाड़ियों ने आग बुझाने की कवायद शुरु की।आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने में दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां लगी। आग पर काबू पाने और राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। घटना गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे के आसपास की है।

इसे भी पढ़ें: महादेव सट्टा: हवाला ऑपरेटर अनिल दम्मानी को हाईकोर्ट से जमानत, इन शर्तों पर मिली मंजूरी 

इस हादसे में मृत लोगों को पहचानना मुश्किल हो गया है। इनके शव बुरी तरह जल गए हैं। सभी मृतक मजदूर हैं जो कि फैक्ट्री में काम करते थे। बताया जा रहा  है फैक्ट्री में केमिकल से भरे हुए ड्रम ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद आग लग गई। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही वहां मौजूद मजदूर आग बुझाने में लग गए। इस दौरान कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

आग बुझने के बाद सर्चिंग शुरु की गई। मौके से 1 महिला सहित 11 शव बरामद किए गए। मृतकों के शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में रखा गया। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें यह पेंट फैक्ट्री जिल अलीपुर इलाके में है, वह दिल्ली की घनी आबादी वाला इलाका है। इसी इलाके में फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: Naxal Attack: पुलिस कैम्प पर नक्सलियों का बड़ा हमला, बड़ी संख्या में UBGL दागे, कैम्प खुलते ही पहले दिन वारदात 

Related post

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, जानें पूरा मामला

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों…

Spread the loveरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए…
संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर एक शख्स अंदर घुसा, सुरक्षा बलों ने पकड़ा

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर…

Spread the loveदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में आज सुबह (22 अगस्त 2025) बड़ी…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…