• 25/02/2024

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी में होने जा रहा है बंपर इजाफा, जानें कब होगी घोषणा

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी में होने जा रहा है बंपर इजाफा, जानें कब होगी घोषणा
Spread the love

देश में आगामी लोकसभा चुनाव के पहले केन्द्र सरकार कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। चुनाव के ऐन पहले कर्मचारियों के सैलरी में इजाफा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केन्द्र सरकार मार्च महीने के पहले सप्ताह में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में चार फीसदी का इजाफा कर सकती है।

इससे पहले अक्टूबर 2023 में केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हुआ था।

इसे भी पढ़ें: बगैर ड्राइवर के 84 किलोमीटर दौड़ गई ट्रेन, अटकी रही सांसे, मचा हड़कंप

डीए में बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के मुताबिक की जाती है। आपको बता दें केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को मंहगाई भत्ते में संशोधन करती है। इस की घोषणा आमतौर पर मार्च और सितंबर में ही की जाती है। आगामी DA बढ़ोतरी का फायदा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों को होगा।

इसे भी पढ़ें: ACB और EOW का छापा: ढांढ, टुटेजा सहित 3 पूर्व IAS, अनवर ढेबर और शराब कारोबारियों के 13 से ज्यादा ठिकानों पर छापा

Related post

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…
धमतरी को मिली सौगात, खुली प्रदेश की पहली कयाकिंग अकादमी, इको-टूरिज्म और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

धमतरी को मिली सौगात, खुली प्रदेश की पहली कयाकिंग…

Spread the loveधमतरी। जिले में जल पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई…
CG  : जादू-टोने के शक में 24 वर्षीय युवती की हत्या, रिश्तेदार पर आरोप

CG : जादू-टोने के शक में 24 वर्षीय युवती…

Spread the loveबलौदाबाजार। जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम चितावर में 24 वर्षीय शतरूपा ध्रुव की हत्या ने समाज को…