• 16/07/2022

सोनिया गांधी को सम्मन, कांग्रेस 21 को ईडी कार्यालय के बाहर करेगी बड़ा विरोध-प्रदर्शन

सोनिया गांधी को सम्मन, कांग्रेस 21 को ईडी कार्यालय के बाहर करेगी बड़ा विरोध-प्रदर्शन
Spread the love

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को ईडी से सम्मान जारी होने के विरोध में कांग्रेस द्वारा 21 जुलाई को राजधानी रायपुर में प्रदेश व्यापी धरना दिया जाएगा वहीं ईडी कार्यालय के बाहर इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। । कांग्रेस भवन में आज संपन्न हुई एक बैठक में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी, आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा वार निकाले जाने वाली यात्रा की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING : टीएस सिंहदेव ने दिया इस्तीफा, इन वजहों से सरकार से थे नाराज

बैठक में पीसीसी प्रमुख मरकाम ने भारत जोड़ो पदयात्रा के संबंध में जानकारी दी और बताया कि एआईसीसी से दिशा-निर्देशानुसार आगे की रणनीति बनाई जाएगी और पदयात्रा का मार्ग तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी को ईडी से सम्मन मिलने के विरेाध में 21 तारीख को राजधानी रायपुर में प्रदेशव्यापी धरना दियाजाएगा। इसके बाद 22 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष के नेताओं के दमन के लिये ईडी, आई.टी. का दुरुपयोग कर रही है। राहुल गांधी के बाद अब सोनिया गांधी को परेशान करने के उद्देश्य से ईडी का सम्मन भेजा गया है। कांग्रेस पूरे देश में इसका पुरजोर विरोध करेगी।

इसे भी पढ़ें : सिंहदेव ने 4 पेज में दिया इस्तीफा, पेसा कानून सहित मंत्रियों के अधिकार को मुख्य सचिव को देने से थे नाराज, पढ़िए पूरा इस्तीफा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी 21 जुलाई को बड़ा प्रदर्शन कर मोदी सरकार की अलोकतांत्रिक कदम का विरोध करेगी। सभी कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विधायक, मंत्री, सांसद इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि सभी को ईडी का पुरजोर विरोध करना है। सभी पूरे सामंजस्य के साथ संगठन चुनाव में मदद करें। जहां आम सहमति न हो वहां समन्वय स्थापित करें। हमें सरकार की योजनाओं का फायदा आम आदमी तक पहुंचे इसके लिये कार्य करना है।

इसे भी पढ़ें : मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

इसे भी पढ़ें: गोधरा कांड के बाद तीस्ता सीतलवाड़ को मिले थे 30 लाख रुपये, मोदी के खिलाफ अहमद पटेल ने रची थी साजिश – SIT

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में रहेजा ग्रुप और बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग-कोयला घोटाले से जुड़ रहे तार

ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में रहेजा ग्रुप और…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की सख्ती जारी है। शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर…
राहुल गांधी ने निकाली मिस इंडिया की लिस्ट, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

राहुल गांधी ने निकाली मिस इंडिया की लिस्ट, जानिए…

Spread the loveलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक बार…