• 02/03/2024

Gang Rape: भारत घूमने आई स्पेन की युवती से गैंगरेप, 7-8 युवकों ने की दरिंदगी, जमकर पीटा भी, अस्पताल में भर्ती

Gang Rape: भारत घूमने आई स्पेन की युवती से गैंगरेप, 7-8 युवकों ने की दरिंदगी, जमकर पीटा भी, अस्पताल में भर्ती
Spread the love

भारत घूमने आई एक विदेशी टूरिस्ट के साथ गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है। टूरिस्ट के साथ न सिर्फ दरिंदगी की गई बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मामला झारखंड के दुमका जिला का है। यहां हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट में स्पेन की एक महिला और एक पुरुष टूरिस्ट दो अलग-अलग बाइक से गुजर रहे थे। देर शाम होने की वजह से दोनों हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास ही आराम करने के लिए रुके थे। रात के तकरीबन 10 बजे के आसपाल 7 से 8 युवक वहां पहुंचे और उन दोनों के साथ मारपीट की। जिसके बाद महिला से सभी ने दुष्कर्म (Gang Rape) किया।

अस्पताल के बाहर कड़ा पहरा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। किसी को भी अस्पताल में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

एसपी ने रात से ही किया कैम्प

विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की जानकारी लगते ही हड़कंंप मच गया। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार, जरमुंडी एसडीओपी संतोष कुमार और दुमका डीएसपी रात से ही हंसडीहा में कैंप कर रहे हैं।

4 युवक हिरासत में

इस पूरे मामले में पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के 4 युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातारा छापा मार कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले, बदले कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर, देखिए सूची 

Related post

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत… आरोपी पति फरार

CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चरित्र शंका में…
CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, इलाके में मची सनसनी

CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश,…

Spread the loveकटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना…