• 10/03/2024

4 की मौत: परिवार सहित गए थे घूमने, कार पर पलट गया ट्रक, सभी की मौत

4 की मौत: परिवार सहित गए थे घूमने, कार पर पलट गया ट्रक, सभी की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मरकाटोला घाट के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक एक कार के ऊपर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी  मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से कार को निकाला।

बालोद जिले की सीमा से लगे धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे-30 की घटना है। बताया जा रहा है कि ट्रक सीमेंट के पोल से लदा था। जो कि चारामा से धमतरी जा रही कार सीजी 11 एएस 6084 के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कार बुरी तरह पिचक गई। जिसकी वजह से मौके पर ही कार में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई।

मृतक मूलरुप से उत्तराखंड के रानीखेत के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान उत्कर्ष जोशी जगदलपुर स्थित श्रीराम फाइनेंस में स्टेट लीगल हेड के पद पर कार्यरत थे। उनके अलावा उत्कर्ष का भाई धनंजय जोशी, पिता नारायण दत्त जोशी व माता पूर्णिमा जोशी हैं। मृतक बिलासपुर से किराए पर कार लेकर बस्तर घूमने गए थे। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। मृतकों के शव को गरुर के मर्च्यूरी भेजा गया।

 

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…