• 11/03/2024

खाटू श्याम का दर्शन कर लौट रहे 6 लोगों की मौत, पंक्चर टायर बदलने के दौरान कार ने रौंदा

खाटू श्याम का दर्शन कर लौट रहे 6 लोगों की मौत, पंक्चर टायर बदलने के दौरान कार ने रौंदा
Spread the love

हरियाणा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 6 घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सोसायटी  में रहते हैं और एक दूसरे के पड़ोसी हैं।

घटना बीती रात की है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की अजनारा ग्रीन सोसायटी में रहने वाले लोगकिराए में इनोवा गाड़ी बुक कर खाटू धाम गए थे। खाटू श्याम का दर्शन करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रेवाड़ी धारूहेड़ा रोड पर मसानी गांव के पास उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई।

ड्राइवर पंक्चर टायर को बदल रहा था। वहीं कुछ लोग सड़क किनारे गाड़ी के पास बैठे थे और कुछ लोग गाड़ी के भीतर। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ड्राइवर विजय, शिखा, पूनम, नीलम और रंजना कपूर की मौत हो गई।

एसयूवी सवार 5 घायल

वहीं दूसरी तरफ एसयूवी में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के दौरान अंधेरा होने की वजह ड्राइवर रोड पर खड़ी इनोवा गाड़ी को देख नहीं पाया और सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एसयूवी में सवार 5 लोग घायल हुए हैं।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…