• 11/03/2024

Big Breaking: बारातियों से भरी बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिरा, 6 जिंदा जले

Big Breaking: बारातियों से भरी बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिरा, 6 जिंदा जले
Spread the love

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। बस पर हाईटेंशन तार के चपेट में आने से आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में कई लोग झुलस गए हैं। हादसे की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरु कराया गया। आग में झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: खाटू श्याम का दर्शन कर लौट रहे 6 लोगों की मौत, पंक्चर टायर बदलने के दौरान कार ने रौंदा 

घटना शहर के मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के पास की है। बताया जा रहा है कि बस में सभी बाराती बैठे थे। जो कि मऊ के कोपा से महदह के महाहरधाम जा रहे थे। इस दौरान बस कच्चे रास्ते जा रही थी। इसी दौरान बस ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। बस में तार टच होते ही तेज चिंगारी निकलने लगी और फिर देखते ही देखते बस में आ लग गई।

इसे भी पढ़ें: SBI इलेक्टोरेल बॉन्ड की कल तक दें पूरी डिटेल, EC 15 मार्च तक करे पब्लिश, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश 

हादसे की सूचना पर डीएम सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग को इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद करने के लिए कहा गया। करंट सप्लाई बंद होने की पुष्टि के बाद ही लोग बस के नजदीक पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने राहत औऱ बचाव कार्य तेजी का निर्देश दिया है।

 

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…