• 12/03/2024

छत्तीसगढ़ के किसानों की आज लगेगी लॉटरी, इस योजना के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री ट्रांसफर करेंगे राशि

छत्तीसगढ़ के किसानों की आज लगेगी लॉटरी, इस योजना के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री ट्रांसफर करेंगे राशि
Spread the love

रायपुर: कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज 12 मार्च का दिन खास होने वाला है, क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ होगा. जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसान और ग्रामीण इसमें शामिल होंगे.

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में राज्य के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को सौगात मिलेगी. इस योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी. कृषक उन्नति योजना के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे.

इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, सांसद कांकेर मोहन मंडावी समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रुपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी. इस गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना का प्रदेशव्यापी शुरुआत 12 मार्च को होने जा रही है.

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…