• 12/03/2024

दूल्हे की बहन लेकर फरार हुआ वीडियोग्राफर, पिता ने दर्ज कराई FIR, तलाश में जुटी पुलिस

दूल्हे की बहन लेकर फरार हुआ वीडियोग्राफर, पिता ने दर्ज कराई FIR, तलाश में जुटी पुलिस
Spread the love

बिहार: मुजफ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने आए युवक पर ही दूल्हे की बहन को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके का है. लापता लड़की के पिता ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है.

पूरा मामला चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके का है. बताया जा रहा है कि गांव में एक लड़के का विवाह था, जिसमें वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए एक युवक को बुलाया गया था. आरोप है कि युवक लड़के की नाबालिग बहन को लेकर फरार हो गया. लापता लड़की के पिता ने अहियापुर थाने में FIR कराई है. जिसमें युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है.

लड़की के पिता के मुताबिक लड़की छह मार्च को घर से निकली है, जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है. लड़की के पिता वीडियोग्राफर के घर भी गए तो उसके परिजनों ने इनकार कर दिया. हालांकि, आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी लड़की को लेकर आया था.

Related post

शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 16 गांवों में मचा हड़कंप, जांच के लिए SIT का गठन

शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 16 गांवों…

Spread the loveबिहार में जहरीली शराब (poisonous liquor) से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक सिवान…
सब्जी की आड़ में शराब तस्करी: पुलिस की छापेमारी में दो युवक गिरफ्तार

सब्जी की आड़ में शराब तस्करी: पुलिस की छापेमारी…

Spread the loveबिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना इलाके में पुलिस ने सूचना के आधार पर सब्जी के बोरे के…
’10 साल में जो हुआ वो तो ट्रेलर है’…जमुई में बोले PM मोदी – बीजेपी ने बिहार को दलदल से निकाला 

’10 साल में जो हुआ वो तो ट्रेलर है’…जमुई…

Spread the loveपीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने जमुई में अपने ‘हनुमान’ यानी चिराग पासवान की मौजूदा…