• 29/04/2024

सब्जी की आड़ में शराब तस्करी: पुलिस की छापेमारी में दो युवक गिरफ्तार

सब्जी की आड़ में शराब तस्करी: पुलिस की छापेमारी में दो युवक गिरफ्तार
Spread the love

बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना इलाके में पुलिस ने सूचना के आधार पर सब्जी के बोरे के आड़ में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिकअप वाहन में लोड 58 कार्टन विदेशी शराब को बरामद किया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।विदेशी शराब की यह खेप तस्करी कर सब्जी के बोरी के नीचे रख बोकारो से नवादा ले जायी जा रही थी।पिकअप वाहन पर कद्दू और भिंडी के बोरो के नीचे विदेशी शराब का कार्टन छुपा कर रखे गए थे।

इस मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप तस्करी कर झारखंड के रास्ते बिहार आने वाली है। गुप्त सूचना के आधार पर लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर गठीत उड़न दस्ता दल के सदस्य पुलिस कर्मियों ने धधौर गांव के समीप कद्दू और भिंडी से लदे हुए पिकअप गाड़ी को रोक लिया। फिर तलाशी के दौरान पिकअप गाड़ी से 58 कार्टून में कुल 522 लीटर विदेशी शराब जब्त किया।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…