• 14/03/2024

RSS के प्रांत संघचालक के साथ बदमाशों ने ट्रेन में की मारपीट, DGP से शिकायत

RSS के प्रांत संघचालक के साथ बदमाशों ने ट्रेन में की मारपीट, DGP से शिकायत
Spread the love

छत्तीसगढ़ में आरएसएस (RSS) के एक प्रांत संघचालक की बदमाशों ने पिटाई कर दी। घटना चलती ट्रेन की है। बदमाशों ने न सिर्फ संघचालक की पिटाई की बल्कि उनके साथ लूटपाट भी की। पीड़ित ने रायपुर में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

घटना आजाद हिंद एक्सप्रेस की है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पश्चिम बंगाल के प्रांत संघचालक रविंद्र नाथ बैनर्जी मंगलवार को आजाद हिंद एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर में उनके ऊपर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने उनकी जमकर पिटाई की। हमलावर युवक बिलासपुर के किसी अग्रवाल परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: Good News: संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सरकार ने उठाया ये कदम, 27 फीसदी वेतन वृद्धि भी मिलेगी 

जब ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तब उन्होंने इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ के डीजीपी से की। मामले में जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ मारपीट और लूट का अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Related post

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश…..

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री…

Spread the loveरायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी…..

विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’…

Spread the loveरायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…