• 20/03/2024

Gang Rape: CG में फिर एक 5 साल की मासूम से गैंगरेप

Gang Rape: CG में फिर एक 5 साल की मासूम से गैंगरेप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 3 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या का दिल दहला देने वाले मामले की यादें धुंधली भी नहीं पड़ी थी कि दो दिन के भीतर एक और 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर 15-16 साल के दो लड़के उसे अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आऱोपियों ने बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़ दिया।

बच्ची सहमी-सहमी और गुमसुम रही लेकिन जब दर्द असहनीय हो गया तब उसने घटना की जानकारी अपनी दादी को दी। शाम को माता-पिता काम से लौटे तो दादी ने उन्हें इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मंगलवार को माता-पिता बच्ची को लेकर कोनी थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस तुरंत हरकत में आई और दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों किशोरों को पुलिस ने बाल न्यायालय में पेश किया है।

पहले भी कर चुके हैं दुष्कर्म

मीडिया से बातचीत में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची से पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। लेकिन डर की वजह से बच्ची ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी। जिसकी वजह से उऩका हौसला और बढ़ गया।

3 साल की मासूम से बाथरुम में रेप

आपको बता दें बिलासपुर में तीन दिन पहले एक नाबालिग लड़के ने 3 साल की बच्ची से बाथरुम में उसका मुंह-नाक दबाकर दुष्कर्म किया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने थाना का घेराव कर आरोपियों को सख्त सजा देने और उऩके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

 

Related post

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र…

Spread the loveसंत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय…
Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों…

Spread the loveकोरबा ।  कोरबा शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध, मारपीट और हत्या की घटनाओं के बीच पुलिस विभाग ने बड़ा…
CG : मुख्यमंत्री साय ने किया श्रीमद भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन

CG : मुख्यमंत्री साय ने किया श्रीमद भागवत कथा…

Spread the love रायपुर। राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडेरेशन द्वारा 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम…