• 22/03/2024

छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी ने दो उम्मीदवार किए घोषित, इन सीटों पर इन्हें बनाया प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी ने दो उम्मीदवार किए घोषित, इन सीटों पर इन्हें बनाया प्रत्याशी
Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने भी छत्तीसगढ़ में दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी  ने जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से डॉ रोहित कुमार डहरिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बस्तर सीट से आयतु राम मंडावी को मैदान में उतारा है। जांजगीर-चांपा सीट अनुसूचित जाति के लिए और बस्तर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

जांजगीर-चांपा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी ने कमलेश जांगड़े को मैदान में उतारा है। साल 2019 में जांजगीर चांपा सीट से बीजेपी के गुहाराम अजगले ने कांग्रेस के रवि पारसराम भारद्वाज को हराया था।

वहीं बस्तर सीट से बीजेपी ने महेश कश्यप को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। साल 2019 में इस सीट से वर्तमान में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सांसद हैं।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ में सिर्फ बस्‍तर लोकसभा सीट के लिए चुनाव होंगे। जबकि तीसरे चरण के लिए 7 मई को जांजगीर-चांपा में वोट डाले जाएंगे।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…