• 06/04/2024

शराब प्रेमियों को फिर बड़ा झटका, सरकार ने बदल दी आबकारी नीति, अब एक बार में सिर्फ 1 बोतल ही खरीद पाएंगे

शराब प्रेमियों को फिर बड़ा झटका, सरकार ने बदल दी आबकारी नीति, अब एक बार में सिर्फ 1 बोतल ही खरीद पाएंगे
Spread the love

छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने अपनी शराब नीति में बड़ा परिवर्तन किया है। नए नियम के मुताबिक अब एक बार में सिर्फ एक लीटर ही शराब मिलेगी। वहीं कोई व्यक्ति एक दिन में 3 लीटर से ज्यादा शराब नहीं ले सकेगा। नए नियम के मुताबिक एक बार में आधे लीटर की 2 या फिर 4 पव्वा ही शराब मिलेगी।

बीयर के लिए भी यही नियम लागू होगा। इस नए नियम के तहत एक व्यक्ति को एक बार में सिर्फ 1 ही बीयर की बोतल मिलेगी। हालांकि अगर किसी को ज्यादा बोतलें चाहिए तो अलग-अलग दुकान जाकर वह खरीद सकता है। या फिर एक ही दुकान से एक दिन में अलग-अलग समय पर उसे शराब खरीदनी होगी। इससे पहले किसी भी शराब दुकान से एक बार में 4 बोतल यानि की 4 लीटर शराब खरीदने की अनुमति थी।

नए आदेश के तहत अब 3 बोतल या 3 लीटर ही शराब एक दिन में खरीद सकता है। वह भी एक दुकान से नहीं बल्कि उसे इसके लिए अलग-अलग दुकानों पर जाना होगा।

इसके पहले सरकार ने 1 अप्रैल से शराब की कीमतों में वृद्धि कर दी है। ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड दोनों तरह की शराब में 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे सरकार के राजस्व में बड़ी वृद्धि होगी।

बढ़ेगी कालाबाजारी!

सरकार के इस फैसले से प्रदेश में शराब की कालाबाजारी बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। इसके साथ ही शराब की अवैध बिक्री और तस्करी भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। शराब कंपनियां अपनी 2 नंबर की शराब को आसानी से खपा सकेंगी।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…