• 08/04/2024

PM मोदी का बस्तर में ‘विजय संकल्प’ बोले – छत्तीसगढ़ वालों ने आशीर्वाद देने में कोई कसर नहीं छोड़ी

PM मोदी का बस्तर में ‘विजय संकल्प’ बोले – छत्तीसगढ़ वालों ने आशीर्वाद देने में कोई कसर नहीं छोड़ी
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ‘मिशन बस्तर’ पर रहे। उन्होंने छोटे आमाबाल में आयोजित “विजय संकल्प शंखनाद महारैली” को संबोधित किया और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय, गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत प्रदेश के कई दिग्गज मंत्री और नेता शामिल रहे।

राम के ननिहाल में ज्यादा खुशी 

मंच से पीएम मोदी ने कहा कि भाईयों रामनवमी ज्यादा दूर नहीं है। इस बार अयोध्या में रामलला टेंट में नहीं बल्कि भव्य मंदिर में रहेंगे। ये 500 वर्षों की तपस्या है। रामनवमी की ज्यादा खुशी अयोध्या के साथ रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ को भी होगी। पीएम मोदी ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल में मैने कहा था मैं देश के हर गरीब के साथ खड़ा हूं। मोदी ने आपको मुफ्त टीका लगाया, गरीबों को मुफ्त राशन की दुकानें खुलवाई। मुफ्त राशन और मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए 4 लाख करोड़ खर्च की गई।

‘कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में पहचान बनाई’

पीएम मोदी ने बस्तरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गई थी। दिल्ली से 1 रुपए निकलता था 15 पैसे गांव तक पहुंचता था। 34 लाख करोड़ रुपए लाभार्थियों के बैंक खाते भेजे हैं। दिल्ली से पूरा पैसे निकलकर लोगों के खातों में पहुंचा।

बस्तर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “छत्तीसगढ़ ने मुझे अपना आशीर्वाद देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है… आप आज इतनी बड़ी संख्या में हमें आशीर्वाद देने आए हैं। आप लोगों ने न केवल भाजपा का गठन किया है।” यहां सरकार ने बल्कि विकसित भारत की नींव भी मजबूत की है।

‘बस्तर में विकास की बयार’

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों के लिए कैसे काम किया उसका सबसे अच्छा उदाहरण है ये बस्तर..। बस्तर से ही सरकार ने अयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत की थी। इन आरोग्य मंदिरों से गरीबों को इलाज की फ्री सेवा मिली है। जिसमें गरीबों की काफी चिंता कम हुई है।

Related post

Aaj Ka Panchang 23 June 2026: आज महेश नवमी पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 23 June 2026: आज महेश नवमी…

Spread the loveAaj Ka Panchang 23 June 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 23 जून 2026, मंगलवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…
Aaj Ka Rashifal : आज 23 जून को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 23 जून को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 23 2026-  आज 23 जून के दिन मंगलवार है। आज मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा…
भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान…

Spread the loveरायपुर। गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता अक्सर समय पर भुगतान की होती है, लेकिन कबीरधाम जिले का…