• 11/04/2024

शराब घोटाले में एक और बड़ी गिरफ्तारी, ACB-EOW छापे में मिले अहम सुराग

शराब घोटाले में एक और बड़ी गिरफ्तारी, ACB-EOW छापे में मिले अहम सुराग
Spread the love

छत्तीसगढ़ में तकरीबन 6 हजार करोड़ के शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बाद अब राज्य की जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। ईओडब्ल्यू ने अब आबकारी विभाग के निलंबित विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। त्रिपाठी की गिरफ्तारी बिहार के गोपालगंज से की गई है।

ईओडब्ल्यू की टीम त्रिपाठी को बिहार से रायपुर लेकर आ रही है। अरुणपति त्रिपाठी छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के अहम किरदारों में से एक है। इससे पहले ईओडब्ल्यू की टीम अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है।

शराब कारोबारियों पर छापा

इससे पहले आज गुरूवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने भिलाई के दो बड़े शराब कारोबारियों पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। ईओडबल्यू की अफसर सुबह-सुबह दोनों शराब कारोबारियों के घर पहुंचे। छापे के दौरान शराब घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिलने की जानकारी है।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…