• 13/04/2024

चिल्लर की बोरी लेकर कलेक्टर दफ्तर पहुंचा एक पुजारी, कर्मचारियों की उड़े होश

चिल्लर की बोरी लेकर कलेक्टर दफ्तर पहुंचा एक पुजारी, कर्मचारियों की उड़े होश
Spread the love

सियासत के मैदान में कई लोग अपना भाग्य आजमा रहे हैं। बिलासपुर लोकसभा सीट के मैदान से इस बार ताल ठोकने के लिए एक पुजारी भी तैयार हैं।

पुजारी अखिलेश मिश्रा अपना नामांकन फार्म भरने के लिए 25 हजार के सिक्कों की थैली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। पहले तो लोगों को लगा कि शायद कोई शिकायत लेकर आया होगा।पर जब पुजारी जी ने बताया कि वो चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फार्म खरीदने आए हैं।

कर्मचारियों ने जब फार्म के पैसे मांगे तो पुजारी ने तीन बोरियों में भरकर लाए गए सिक्के उनके सामने रख दिए। 25 हजार के सिक्के देखकर कर्मचारियों के भी पसीने छुट गए।इतने सिक्कों को गिनने की जहमत उठाने की कोशिश कर्मचारी नहीं करना चाहते थे। कर्मचारियों के पास और भी काम थे। लिहाजा जिला निर्वाचन अधिकारी के पास कर्मचारी पहुंचे और पूरी बात बताई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बैंक जाकर पहले इन सिक्कों को जमा करिए फिर 25 हजार का चालान बनवाकर लाइए।चालान लेकर आते ही आपको नामांकन फार्म दे दिया जाएगा।

पति-पत्नी चाहते हैं राजनीति में बदलाव

पुजारी का कहना है कि बिलासपुर का विकास करने के लिए मैं मैदान में उतरना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि क्षेत्र का विकास हो। मेरी प्राथमिकता है कि गरीबों को आवास मिले।मेडिकल फैसलिटी मिले।अच्छा एजुकेशन सिस्टम मिले।व्यवस्था में सुधार हो। मैंने बड़ी मुश्किल से एक एक पैसा जोड़कर जमा किया ताकि चुनाव लड़ सकूं।मंदिर में जो चढ़ावा आता है और पैसे मुझे मिलते हैं उसे जमा करके हमने रखा था।मन में समाज सुधार की इच्छा है।

 

Related post

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच,…

Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिला आमंत्रण मुख्यमंत्री  साय ने…
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की भविष्य की जरूरतों…
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला इंसाफ

नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल…

Spread the loveमेरठ। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने दोषी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को मृत्युदंड…