• 16/04/2024

छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल एनकाउंटर, BSF ने 29 नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल एनकाउंटर, BSF ने 29 नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया के माड़ इलाके में बड़ा एनकाउंटर हुआ है। इसमें 29 नक्सलियों को मार गिराया गया है। अब तक सभी के शव बरामद किए जा चुके हैं। पिछले कई घंटे से फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई । मुठभेड़ में बीएसएफ इंस्पेक्टर सहित तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें 2 डीआरजी के हैं। घायल जवानों को लाने के लिए चौपर भेजा गया था। सभी घायल जवानों को रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के मूवमेंट की खबर मिलने के बाद BSF और डीआरजी के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया। फोर्स के पहुंचते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरु की।

दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में फोर्स ने 29 नक्सलियों को मार गिराए जाने का दावा किया है। जवानों ने मौके से 18 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है। वहीं इलाके की सर्चिंग जारी है।

5 AK-47 रायफल बरामद

बताया जा रहा है मौके से 5 AK-47 रायफल भी बरामद हुई है और 20 से ज्यादा नक्सली घायल हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ये मुठभेड़ हुई है। कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन फॉर्म भी भरे जा चुके हैं। कांकेर में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं सात दिन पहले  19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में वोटिंग होनी है। इसके लिए मतदान दल भी रवाना हो चुके हैं।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…