• 19/04/2024

गैंगरेप और हैवानियत की इंतेहा, दुष्कर्म के बाद युवती की काट दी जुबान

गैंगरेप और हैवानियत की इंतेहा, दुष्कर्म के बाद युवती की काट दी जुबान
Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ही एक युवती के साथ गैंगरेप कराया। उनकी हैवानियत यहीं थमी नहीं, उन लोगों ने पीड़ित युवती की जुबान भी काट दी। लेकिन इससे भी ज्यादा शर्मनाक बात ये है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत तक दर्ज नहीं की। दो साल के लंबे संघर्ष के बाद कोर्ट के आदेश पर अब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

शिकायत न कर सके इसलिए काट दी जीभ

पीड़िता का आरोप है कि दक्षिण दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मसाज सेंटर चलाने वाली महिला ने 29 दिसंबर साल 2022 को अपनी बेटी के बर्थ डे पर उसे खाना बनाने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। उसके बाद पार्टी में पहुंचे महिला के 4-5 दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि युवती किसी को आप बीती न बता सके इसलिए उसकी जीभ तक काट दी गई।

नाम बदलकर अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद मसाज पार्लर चलाने वाली आरोपी महिला ने ही उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उसका नाम बदलकर भर्ती कराया था। पीड़ित युवती को जब होश आया तो शरीर में कई जगह चोट थी और वह दर्द से कराह रही थी। अस्पताल में जब उसे अपने साथ हुई घटना के बारे में पता चला तो वह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई।

पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत

परिजन पीड़ित युवती को स्थानीय पुलिस थाना ले गए लेकिन उसकी रिपोर्ट नहींं लिखी गई। जिसके बाद परिजन पुलिस के आला अधिकारियों के पास भी गुहार लगाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार पीड़िता को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। मामले में कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और स्थानीय थाना के एसएचओ को शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर अब जांच शुरु कर दी है।

Related post

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश…..

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री…

Spread the loveरायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी…..

विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’…

Spread the loveरायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…