• 22/04/2024

कांकेर में शाह की हुंकार- 2 साल में नक्सल मुक्त होगा छत्तीसगढ़, मोदी ने आदिवासियों का रखा ध्यान

कांकेर में शाह की हुंकार- 2 साल में नक्सल मुक्त होगा छत्तीसगढ़, मोदी ने आदिवासियों का रखा ध्यान
Spread the love

दूसरे फेज के चुनाव के लिए प्रचार प्रसार अब अंतिम चरण में है। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कांकेर में एक बड़ी चुनावी सभा की। इस दौरान अमित शाह ने दो साल के अंदर नक्सलवाद को खत्म करने का दावा किया। साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा।

राम के नाम से सभा की शुरुआत

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि मैं सबसे पहले प्रभु श्रीराम के ननिहाल में आया हूं। हम सबने अपने जीवन में 17 तारीख का अनुपम दृश्य देखा। भगवान राम ने 500 साल बाद अपना जन्मदिन भव्यमंदिर में मनाया और सूर्य तिलक के साथ जनता को दर्शन दिया। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, तो मोदीजी ने केस जीता, मंदिर भी बनवाया और प्राणप्रतिष्ठा भी किया. कांग्रेस ने प्राणप्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराया। उनको जो करना है करने दो हम नहीं डरते हैं।हम काशीनाथ कॉरिडोर, केदारनाथ बद्रीनाथ और सोमनाथ मंदिर सोने का बनवा रहे हैं।

मोदी के पास 25 साल का एजेंडा

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के पास दस साल का ट्रैक रिकॉर्ड है और 25 साल का एजेंडा भी है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि चार पीढ़ियों ने आपकी पार्टी ने राज किया लेकिन गरीबों के लिए क्या किया। अमित शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पांच साल में ना बोनस दिया, ना धान खरीदा, ना महतारी वंदन का पैसा दिया, गरीब को घर नहीं दिया, हर गरीब को पांच किलो चावल मुफ्त नहीं दिया।

अमित शाह ने नक्सलवाद पर गरजते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में नक्सलवाद पर नकेल नहीं कसी जा सकी। लेकिन मौजूदा समय में बीजेपी की नई सरकार ने नक्सलियों से निपटने के लिए नया प्लान तैयार किया। सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पद संभालते ही चार महीनों में ही 90 से ज्यादा नक्सलियों का सफाया हो चुका है। केंद्र में यदि तीसरी बार मोदी जी की सरकार आई तो दो साल के अंदर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।

Related post

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : चौधरी

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास…

Spread the love00 10,783 करोड़ की लागत से विभिन्न राज्यों में तीन रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी रायपुर। प्रधानमंत्री…
CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य…
ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी…