• 23/04/2024

ड्राइवर को आई झपकी! डिवाइडर को तोड़ते ट्रक से जा भिड़ी बस , चार की मौत 30 गंभीर रूप से घायल

ड्राइवर को आई झपकी! डिवाइडर को तोड़ते ट्रक से जा भिड़ी बस , चार की मौत 30 गंभीर रूप से घायल
Spread the love

कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह आलू लदे ट्रक और स्लीपर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।वहीं 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

बस गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा जिले के ठठिया थाने के पिपरौली गांव के पास हुआ एक स्लीपर बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी।इस दौरान लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई। इस दौरान सामने से आ रहे आलू लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में मौके पर एएसपी संसार सिंह टीम के साथ पहुंच गए।

 

यूपीडा की टीम भी पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में हादसे में घायल 34 लोगों को लाया गया था। इनमें चार की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। वहीं चर्चा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…