• 24/04/2024

भांजे-भांजी की शादी के जश्न में डूबा था मामा, अचानक हो गई मौत

भांजे-भांजी की शादी के जश्न में डूबा था मामा, अचानक हो गई मौत
Spread the love

शादी के घर में खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब डांस करते करते एक शख्स की मौत हो गई। मामा की अचानक मौत से कोहराम मच गया। मामा शादी के जश्न में डूबे हुए थे और सिर पर मटकी रखकर जमकर नाच रहे थे। नाचते हुए अचानक वह जमीन पर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामला राजस्थान के नवलगढ़ क्षेत्र के लोछवा की ढाणी का है। मृतक नवलगढ़ की चौखानी गैस एजेंसी पर काम करता था और घर-घर गैस सैलेंडर वितरण करता था। मृतक के भाई इंद्राज ढाका ने बताया कि उसके भांजी-भांजे की शादी थी। शादी में सभी लोग खूब खुश थे।

परिजनों के मुताबिक, कमलेश को डांस करते समय हार्ट अटैक आया था। जिसके कारण वह अचानक नीचे गिर गए और फिर उठ नहीं सके। दोस्तों का कहना है कि मृतक काफी खुशमिजाज शख्स थे। नाचने गाने और हंसी मजाक में भी रुचि थी। घटना के दिन भी कमलेश दिल खोलकर सिर पर पानी की भरी मटकी रखकर डांस कर रहे थे। अचानक हार्ट अटैक आने की वजह से मौत हो गई।

Related post

शख्स ने खत्म की अपनी तीन पीढ़ियां, सनक में पिता का कत्ल और फिर बेटे के साथ खुदकुशी

शख्स ने खत्म की अपनी तीन पीढ़ियां, सनक में…

Spread the love एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपना पूरा…
हैकर्स की नजर WhatsApp पर, एक तस्वीर से हो जाएगा फोन हैक, बैंक डिटेल सहित सारी जानकारियां हो सकती हैं चोरी, इस गलती से बचें और करें ये बदलाव

हैकर्स की नजर WhatsApp पर, एक तस्वीर से हो…

Spread the loveव्हाट्सएप (WhatsApp) हर किसी के जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इसके माध्यम से हम दूर रहने वाले…
गहलोत गुट का दांव पड़ा उल्टा! इन 3 शर्तों से आलाकमान नाराज

गहलोत गुट का दांव पड़ा उल्टा! इन 3 शर्तों…

Spread the loveराजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट गहराया हुआ है। नए सीएम के लिए सचिन पायलट के नाम की आशंका पर…