09/05/2024 शख्स ने खत्म की अपनी तीन पीढ़ियां, सनक में पिता का कत्ल और फिर बेटे के साथ खुदकुशी Spread the loveएक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपना पूरा परिवार तबाह कर दिया। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने पांच साल के बेटे के साथ खुदकुशी कर ली।मामला राजस्थान के पाली जिले के रोहट उपखंड के जैतपुर थाना इलाके का है। देर रात इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस वारदात के बाद रात 3 बजे तक रेस्क्यू कर पिता पुत्र के शव को तालाब से निकाला गया।पुलिस के मुताबिक कुलथाना निवासी प्रकाश पटेल का कुछ दिनों पहले ही सामाजिक स्तर पर पत्नी के साथ तलाक हुआ था। इसको लेकर प्रकाश मानसिक रूप से परेशान था और इसका दोषी अपने पिता दुर्गाराम पटेल की मानता था। इस सिलसिले में बुधवार को उसने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर पांच साल के बेटे के साथ खुदकुशी कर ली। Tags Crime in Rajasthan India crime news Pali Rajasthan news rajasthan latest news पाली में परिवार का मर्डर पाली राजस्थान की खबर राजस्थान की बड़ी खबर राजस्थान क्राइम की खबर