• 29/04/2024

Big Breaking: खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप, 9 की मौत 22 घायल

Big Breaking: खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप, 9 की मौत 22 घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक पिकअप वाहन खड़े माजदा (ट्रक) से जा भिड़ा। इस हादसे में पिकअप सवार 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 महिला और 3 बच्चे शामिल हैं। वहीं 22 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना ग्राम कठिया के पास की है। बताया जा रहा है कि रविवार को सभी बच्चे के छठी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन में सवार होकर ग्राम पथर्रा से ग्राम तिरैया गए हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात वो वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कठिया के पास उनका पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़ी माजदा में जा घुसा।

इसे भी पढ़ें: Sex स्कैंडल में फंसे सांसद, यौन शोषण करते सैकड़ों Video वायरल, चुनाव के बीच भागे विदेश 

हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित जिले के तमाम आला अधिकारी जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: ऐसे वीडियो कॉल से सावधान! महिला ने फोन पर रिटायर्ड तहसीलदार को लगाया चूना, लाखों की धोखाधड़ी 

कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग ग्राम पथर्रा के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं। सभी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना में घायल 23 लोगों में से 11 को इलाज के लिए बेमेतरा के जिला अस्पताल और 12 को सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए 4 लोगों को रायपुर एम्स रेफर किया गया है। जिसमें कि 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…