• 28/04/2024

ऐसे वीडियो कॉल से सावधान! महिला ने फोन पर रिटायर्ड तहसीलदार को लगाया चूना, लाखों की धोखाधड़ी

ऐसे वीडियो कॉल से सावधान! महिला ने फोन पर रिटायर्ड तहसीलदार को लगाया चूना, लाखों की धोखाधड़ी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड तहसीलदार के साथ 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। बिलासपुर जिले के अरपा ग्रीन्स में रहने वाले रिटायर्ड तहसीलदार का वीडियो कॉल कर अश्‍लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पैसे ऐंठ लिए। रिटायर्ड तहसीलदार ने झांसे में आकर 10 लाख रुपए दे दिए। पीड़ित ने अब घटना की शिकायत संभागीय साइबर थाने में की है।

जानकारी के मुताबिक कोनी के अरपा ग्रीन्स कॉलोनी निवासी शंकर पाटले रिटायर्ड तहसीलदार हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 8 मार्च 2024 की रात उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाली महिला ने हलो कहने के बाद कॉल कट कर दिया। इसके बाद देर रात फिर मोबाइल पर वीडियो कॉल आया। और अश्लील हरकत करने लगी।

लिंक भेजकर ऐंठे पैसे

ठगों ने वीडियो डिलीट कराने के लिए एक मोबाइल नंबर पर लिंक भेजा। इस लिंक के माध्‍यम से उन्‍होंने रिटायर्ड तहसीलदार से वसूली शुरू कर दी। उन्हें रिटायर्ड तहसीलदार को बदनामी का डर भी दिखाया। डरे हुए रिटायर्ड अधिकारी ने जालसाजों को 10 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी जालसाज और रूपए की मांग कर रहे थे।

रिटायर्ड तहसीलदार ने जालसाजों के लगातार रुपयों की मांग करने से परेशान होकर इस घटना की शिकायत संभागीय साइबर थाने में की। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related post

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत… आरोपी पति फरार

CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चरित्र शंका में…
CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, इलाके में मची सनसनी

CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश,…

Spread the loveकटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना…