• 02/05/2024

रेल यात्रियों को फिर झटका, छत्तीसगढ़ से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

रेल यात्रियों को फिर झटका, छत्तीसगढ़ से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। मई में एक बार फिर से 22 यात्री ट्रेन कैंसिल रहेंगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों को रेड सिग्नल दिखा दिया है। गर्मी के सीजन में पहले से ही कई ट्रेन रद्द हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से रेल गाड़ियां रद्द होने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

यात्री ट्रेनों को क्यों किया कैंसिल?

रेलवे प्रशासन ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के लिए 22 यात्री ट्रेनों को कैंसिल किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) रेलवे स्टेशन है, जहां एलएचएस पुशिंग का कार्य रेलवे करने जा रही है।

इतवारी स्टेशन की सभी ट्रैक के बीच काम किया जाएगा, इस वजह से ट्रेन यहां से गुजर नहीं पाएंगी। यह काम 8 से 10 मई 2024 तक और 19 से 30 मई 2024 तक किया जाएगा। यही वजह है कि यात्री ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है।

रद्द होने वाली ट्रेनें:

  • दिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक डोंगरगढ़ से चलने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 09 से 11 मई, 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08713 गोंदिया-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 09 से 11 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 08716 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) -गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 09 से 11 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 08756 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 09 से 11 मई, 2024 तक रामटेक से चलने वाली 08751 रामटेक-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 08754 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) –रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक रामटेक से चलने वाली 08755 रामटेक-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 08714 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक बालाघाट से चलने वाली 08715 बालाघाट-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 08281 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- तिरोडी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक तिरोडी से चलने वाली 08284 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक तुमसर रोड से चलने वाली 08283 तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक तिरोडी से चलने वाली 08282 तिरोडी- सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 06 से 08 मई, 2024 तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगीदिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • दिनांक 08 से 10 मई, 2024 तक नागपुर से चलने वाली 11201नागपुर- शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • दिनांक 09 से 11 मई, 2024 तक शहडोल से चलने वाली 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…