• 05/05/2024

GST की बड़ी कार्रवाई: फर्जी बिल से 71.38 करोड़ की टैक्स चोरी, जीएसटी की टीम ने किया गिरफ्तार

Spread the love

छत्तीसगढ़ जीएसटी ने की टीम ने 71 करोड़ से ज्यादा के टैक्स चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सर्वेश कुमार पाण्डेय है। आरोप है कि उसने 6 अलग-अलग फर्मों से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए 71.38 करोड़ की टैक्स चोरी की है। मामले में जीएसटी की टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायालय ने उसे ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया है।

जीएसटी की टीम ने यह कार्रवाई पिछले महीने की गई कार्रवाई से मिले इनपुट के आधार पर की है। पिछले महीने जीएसटी की टीम ने 13 फर्जी फर्मों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में टीम ने एक आरोपी हेमंत कसेरा को गिरफ्तार किया था।

सीजीएसटी आयुक्त मोहम्मद अबू सामा ने बताया कि आरोपी हेमंत कसेरा ने फर्जी आईटीसी बड़ी मात्रा में रायपुर की त्रिवेणी मेटालिकइंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और त्रिवेणी एंटरप्राइजेस को दी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि इन दो फर्मों के साथ ही चार अन्य फर्मों को भी आरोपी सर्वेश कुमार पांडेय दोनों फर्मों के अलावा चार अन्य फर्मों का भी संचालन किया करता था। फर्जी आईटीसी के मामले में अब तक गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या 17 हो गई है।

Related post

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि…

Spread the loveराज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न रायपुर- मुख्य सचि विकासशील की अध्यक्षता में आज…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के…

Spread the loveरायपुर- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम…
राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की भारत की संत परंपरा…