• 05/05/2024

भिलाई स्टील प्लांट में लैडर पंचर होने से बड़ा हादसा, BSP प्रबंधन को लाखों का नुकसान

भिलाई स्टील प्लांट में लैडर पंचर होने से बड़ा हादसा, BSP प्रबंधन को लाखों का नुकसान
Spread the love

भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 में शनिवार-रविवार की देर रात भीषण आग लग गई।आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद बीएसपी के अधिकारी ने दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। इसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के मुताबिक प्लांट के SMS 3 में 4-5 मई की देर रात 1 बजे काम चल रहा था।इसी दौरान अचानक वहां लगे लैडर में पंचर हो गया। इससे वहां भीषण आग लग गई। आग लगते ही मजदूर भाग खड़े हुए।मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया।

तीन घंटे में आग पर पाया काबू

बीएसपी की दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत घटना स्थल पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ।लगभग तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4-5 बजे के बीच आग पर काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही प्लांट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

सीआईएसएफ की टीम ने भी सुरक्षा घेरा बनाकर मोर्चा संभाला। गनीमत यह रही की इस आगजनी में किसी भी प्रकार की कोई जकई घंटे ठप रहा प्रोडक्शनआग लगने की घटना के बाद बीएसपी में कई घंटे तक प्रोडक्शन ठप रहा।

सेल के अधिकारियों ने काफी प्रयास करके प्रोडक्शन को शुरू करने पर जोर दिया। इसके बाद प्रोडक्शन का कार्य फिर से शुरू हो गया है।आग लगने की घटना की जांच भी बीएसपी के अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…