• 08/05/2024

चुनावी मौसम में कर्मचारियों की मौज, DA के साथ अब ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी..इन भत्तों में भी हुआ इजाफा

चुनावी मौसम में कर्मचारियों की मौज, DA के साथ अब ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी..इन भत्तों में भी हुआ इजाफा
Spread the love

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब केंद्रीय कर्मचारी का डीए 46 फीसदी से 50 फीसदी हो गया है। डीए में बढ़ोतरी के साथ कई भत्ते भी बढ़ गए हैं। इसके अलावा अब सरकार ने कर्मचारियों के ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी की है।

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार 1 जनवरी, 2024 से रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा मौजूदा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई थी।

इन भत्तों में हुआ इजाफा

  • सरकार ने कर्मचारियों के एचआरए में इजाफा किया है।
  • कार्मिक मंत्रालय ने आदेश दिया कि डीए के 50 फीसदी हो जाने के बाद अब बच्चों की पढ़ाई हॉस्टल सब्सिडी की लिमिट भी बढ़ गई है।
  • इन दोनों भत्तों में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अलावा सरकार ने विकलांग महिलाओं के लिए बाल देखभाल जो कि स्पेशल अलाउंस है उसमें भी संशोधन किया है।
  • इसके अलावा सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी में भी वृद्धि की गई है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में 1 से 1.30 लाख तक का इजाफा हुआ है।

ग्रेच्युटी में 25 फीसदी वृद्धि

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के आदेश के अनुसार सरकार ने डीए में 50% की वृद्धि के साथ रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की सीमा को भी 25% बढ़ा दिया है। इसके तहत 1 जनवरी 2024 से रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा मौजूदा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है।

क्या होती है ग्रेच्युटी?

किसी भी कंपनी में लगातार 5 साल काम करने पर कर्मचारी को ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाता है। पेमेंट ऑफ ग्रेच्‍युटी एक्‍ट, 1972 के तहत जिस भी कंपनी में 10 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं उसे अपने कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ देना होता है।

आमतौर पर यह पैसा तब मिलता है जब वो कर्मचारी नौकरी छोड़ता है या फिर वह रिटायर होता है। कंपनी में कार्य करते समय अगर कर्मचारी की मौत हो जाती है तो ग्रेच्युटी की रकम नॉमिनी को मिलती है। यहां 5 साल का नियम लागू नहीं होता है।

Related post

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता 2% बढ़कर 55%, केंद्र के बराबर

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात दी है।…
7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में जबरदस्त बढ़ोत्तरी, जानें कितने मिलेगा

7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में…

Spread the loveकेन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता 50 फीसदी करने के बाद अब दूसरे भत्तों…
महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी, आदेश जारी

महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के महंगाई…

Spread the loveIncrease in Dearness allowance: छत्तीसगढ़ में कार्यरत श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित…