• 09/05/2024

महादेव सट्टा ऐप में पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, EOW की 29 ठिकानों पर छापे में मिले हवाला से जुड़ी पर्चियां सहित कई अहम दस्तावेज

महादेव सट्टा ऐप में पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, EOW की 29 ठिकानों पर छापे में मिले हवाला से जुड़ी पर्चियां सहित कई अहम दस्तावेज
Spread the love

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक को लेकर छत्तीसगढ में ईओडब्ल्यू ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में फरार चल रहे छत्तीसगढ़ पुलिस के बर्खास्त सिपाही को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अर्जुन यादव है। अर्जुन यादव महादेव केस में रायपुर जेल में बंद निलंबित आरक्षक भीम यादव का भाई है।

अर्जुन यादव को ईओडब्ल्यू की टीम ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी से गिरफ्तार किया है। अर्जुन यादव इसी मामले  दुर्ग पुलिस में आरक्षक के पद पर तैनात था। महादेव ऐप में नाम आने के बाद उसे एसपी ने निलंबित कर दिया था। अर्जुन यादव लंबे समय से फरार था। ईडी की टीम भी उसे तलाश कर रही थी।

छत्तीसगढ़ में महादेव बेटिंग एप को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में ऑनलाइन गेमिंग एप महादेव सट्टा मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को ईओडब्‍ल्‍यू ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अर्जुन यादव है।

प्रदेश में 29 ठिकानों पर छापा

आपको बता दें आज ईओडब्ल्यू की टीम ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 29 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने दुर्ग में 18, रायपुर में 7, बलौदाबाजार में 2, रायगढ़ और कांकेर में 1-1 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान महादेव ऐप से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, हवाला से संबंधित दस्तावेज, संपत्तियों के दस्तावेज और बैकों के कागजात के अलावा कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किया है।

विजय पाण्डेय का मकान सील

वहीं कांकेर के चरामा में पदस्थ हेड कांस्टेबल विजय कुमार पाण्डेय के मकान को ईओडब्ल्यू की टीम ने सील कर दिया है। पाण्डेय के फरार होने की वजह से उसका मकान लगातार बंद मिल रहा था। जिसके बाद आज उसे सील कर नोटिस चस्पा कर दी गई है।

Related post

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत, महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत,…

Spread the love 00 30वीं किस्त के साथ खाते में पहुंचे 30 हजार; बच्चों की पढ़ाई संभालने के साथ हुनर को…
बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में जल्द ही 1235 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के…
छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…