• 14/05/2024

ED का अदालत में बड़ा ऐलान, AAP को भी बनाएंगे आरोपी

ED का अदालत में बड़ा ऐलान, AAP को भी बनाएंगे आरोपी
Spread the love

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में बड़ा ऐलान किया है। अब ईडी इस मामले में आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाने जा रही है। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध करने के दौरान ईडी ने कोर्ट को इसकी जानकारी दी। कोर्ट में आज मनीष सिसोदिया की जमानत की अर्जी पर सुनवाई हो रही थी।

संभवतः देश में यह पहला मौका होगा जब किसी राजनीतिक दल को ही किसी मामले में आरोपी बनाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती है। पार्टी की संपत्ति इत्यादि ईडी द्वारा सीज किया जा सकता है।

इस कथित शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी ने केजरीवाल को मार्च 2024 में गिरफ्तार किया था। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक सशर्त अंतरिम जमानत दी है। वहीं आप सांसद संजय सिंह भी जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं। केवल मनीष सिसोदिया को इस मामले में अब तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। सिसोदिया को जेल में 1 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है।

क्या है आबकारी नीति?

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने साल 2021 में राज्य में नई शराब नीति की घोषणा की थी। बाद में एलजी वीके सक्सेना ने नई शराब नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। शराब नीति पर उठ रहे सवाल के बाद दिल्ली सरकार ने इसे रद्द कर दिया था। इस मामले में सीबीआई के साथ ही ईडी भी मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…